Monday, January 28, 2019

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पहुचीं कप्तान

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पहुचीं कप्तान
साहिबा शालिनी।जिन्होंने सहज भाव से पत्रकारिता जीवन मे आने वाली कठिनाईयों एवं उनके निदान के संबंध में अपने अनुभव एवं विश्लेषण प्रस्तुत किये।बता दें कि आज ग्रमीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष शरीफ मसूदी की अध्यक्षता में सद्दरपुर में हुई। कप्तान साहिबा का भी जीवन कुछ दिनों पत्रकारिता से जुड़ा रहा है,अतः उन अनुभवों को भी पत्रकारों के बीच साझा किया।चूंकि हर चीज में बदलाव आया है।चाहे वह सकारात्मक दिशा में हो या नकारात्मक।इसलिये पत्रकारिता में भी बदलाव आना लाज़मी है।एक बार पत्रकारिता में भी झांकना जरूरी है कि क्या यह सही दिशा में है?कप्तान साहिबा ने इस संगठन से जुड़े सदस्यों के लिए एक नया व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने की बात कही।जिसमे वे जुड़ी होंगी और डीएम साहब से भी जुड़ने के लिए अपील करेंगीं।क्योंकि जिलाध्यक्ष शरीफ मसूदी जी ने अपने माध्यम से पत्रकारों की समस्याये उठायी कि पत्रकार समाज का आईना होता है।वह समाज की समस्याओं को उजागर
करता है।कमजोर, शोषित एवं दबे कुचले लोग पत्रकारों से मदद की आस रखते हैं।पत्रकार उनकी आवाज बनते हैं।कभी-कभी पत्रकारों का भी  उत्पीड़न होता है,पर उसकी मनोदशा सुनने वाला कोई नहीं होता।उसकी बातें पेपर में छपती हैं लेकिन कोई सकारात्मक  हल नही निकलता।इसी बात पर कप्तान साहिबा ने खुद एक नए व्हाट्सप ग्रुप बनाने की बात कही।जिससे ग्रमीण पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकार की बातें प्रशासन तक पहुंच जाएंगी और उसका समुचित हल ढूढने की कोशिश की जाएगी साथ साथ  पत्रकारों का फीडबैक भी बराबर मिलता रहेगा।
जिलाध्यक्ष मसूदी ने पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को पूरी दमदारी से रखा।जिसे कप्तान साहिबा ने पूरा गौर फरमाया।और हर संभव मदद करने की पेशकश की।

No comments:

Post a Comment